बेकाबू डंपर का कहर: बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंदा, पिता की मौके पर मौत; परिवार में कोहराम

बेकाबू डंपर का कहर: बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंदा, पिता की मौके पर मौत; परिवार में कोहराम

संवाददाता धीरेंद्र कुमार जगतपुर (रायबरेली)। जगतपुर थाना क्षेत्र के बिन्नवा गांव के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण सड़क हादसे में पिता की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद से मृतक के परिवार में मातम और कोहराम मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गदागंज थाना क्षेत्र के बसवई गांव निवासी रामबहादुर यादव अपने पुत्र के साथ बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। जैसे ही वे जगतपुर थाना क्षेत्र के बिन्नवा गांव के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार और बेकाबू डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और उन्हें कुचल दिया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि रामबहादुर यादव ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में घायल पुत्र को आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे। घर के मुखिया की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें