प्रतापगढ़ कमरे में फांसी लगाकर युवक ने दी जान, परिजनों में मचा कोहराम
घर की छत पर बने कमरे में फंदे से लटकता मिला शव, फॉरेंसिक टीम ने की जांच
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के भुपियामऊ चौकी अंतर्गत धारूपुर गांव में एक युवक ने घर की छत पर बने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।
मृतक की पहचान पंकज यादव (25) पुत्र स्व. रमेश यादव निवासी धारूपुर के रूप में हुई है। सूचना पर भुपियामऊ चौकी प्रभारी अतुल यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक, पंकज नशे का आदी था और पांच भाइयों में सबसे छोटा था। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।











