दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट का आरोप, न्याय की गुहार लेकर SP कार्यालय पहुंची पीड़िता

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट का आरोप, न्याय की गुहार लेकर SP कार्यालय पहुंची पीड़िता

संवादाता: पंकज मिश्रा  मैनपुरी। जनपद में दहेज उत्पीड़न का एक मामला सामने आया है। थाना भोगांव क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने अपने पति और

ससुरालीजनों पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक मैनपुरी को शिकायती पत्र सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार, थाना भोगांव क्षेत्र निवासी सरिता देवी का आरोप है कि उसकी शादी के बाद से ही पति प्रवेश कुमार और अन्य ससुरालीजन चार पहिया वाहन सहित अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ आए दिन मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया जाता था। पीड़िता का कहना है कि ससुरालीजनों की प्रताड़ना से वह काफी परेशान है।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि बीते 15 नवंबर को भी उसे रास्ते में घेरकर मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद पीड़िता ने अपनी सुरक्षा और न्याय के लिए पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाने का फैसला किया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें