परिवार परामर्श केंद्र की पहल से फिर एक हुए पति-पत्नी, आपसी मतभेद भुलाकर साथ रहने को हुए राजी।

परिवार परामर्श केंद्र की पहल से फिर एक हुए पति-पत्नी, आपसी मतभेद भुलाकर साथ रहने को हुए राजी।

संवादाता अमन अहमद।

एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामरन जी के निर्देशन में महिला थाना परिसर स्थित नारी उत्थान केंद्र भवन में संचालित परिवार परामर्श केंद्र की पहल से एक और टूटता हुआ परिवार बिखरने से बच गया। परिवार परामर्श केंद्र में आयोजित काउंसलिंग के दौरान आपसी मतभेदों के चलते अलग रहने की स्थिति में पहुंचे पति-पत्नी ने अपनी पुरानी गलतियों को स्वीकार करते हुए दोबारा एक साथ रहने का फैसला लिया।

जानकारी के अनुसार, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के शृंगार नगर निवासी गुड्डी देवी पुत्री चंद्रपाल सिंह और थाना पिलुआ क्षेत्र के मुखराना निवासी सुनील कुमार पुत्र जयवीर सिंह के बीच काफी समय से आपसी विवाद और मतभेद चल रहे थे। विवाद के चलते दोनों के मामले की पत्रावली परिवार परामर्श केंद्र में प्रचलित थी।

रविवार, 16 नवंबर 2026 को परिवार परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों को बुलाकर काउंसलिंग की गई। इस दौरान काउंसलर ने दोनों को धैर्यपूर्वक समझाया और पारिवारिक रिश्तों के महत्व के बारे में बताते हुए आपसी विवाद को बातचीत के माध्यम से सुलझाने की सलाह दी। काउंसलिंग के बाद दोनों पक्षों ने अपनी पिछली गलतियों को स्वीकार किया और भविष्य में आपसी तालमेल, विश्वास एवं समझदारी के साथ जीवन व्यतीत करने पर सहमति जताई। इसके बाद पति-पत्नी ने खुशी-खुशी एक साथ रहने के लिए अपनी रजामंदी दे दी।

इस दौरान काउंसलर पीएलवी प्रीति, प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मवती, उपनिरीक्षक सुनीता बाई, महिला हेड कांस्टेबल प्रीति शर्मा, महिला कांस्टेबल विनेश एवं महिला कांस्टेबल रजनी मौजूद रहीं।

परिवार परामर्श केंद्र की इस पहल से एक परिवार को फिर से जोड़ने में सफलता मिली। पुलिस की इस सामाजिक पहल की सराहना की जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें