राजभवन बेंती पहुंचते ही बागेश्वर धाम सरकार ने किए संकटमोचन हनुमान जी के दर्शन-पूजन

राजभवन बेंती पहुंचते ही बागेश्वर धाम सरकार ने किए संकटमोचन हनुमान जी के दर्शन-पूजन

प्रतापगढ़। जिले की कुंडा तहसील क्षेत्र स्थित राजभवन बेंती में परम पूज्य बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज के आगमन पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। राजभवन पहुंचने के बाद उन्होंने सर्वप्रथम संकटमोचन भगवान श्री बजरंगबली के मंदिर में पहुंचकर विधि-विधानपूर्वक दर्शन एवं पूजन-अर्चन किया। इस दौरान महाराज श्री ने बजरंगबली के श्रीचरणों में शीश नवाकर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

उनके आगमन को लेकर क्षेत्र में श्रद्धालुओं और भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। धार्मिक आयोजन के मद्देनजर राजभवन बेंती सहित आसपास के क्षेत्रों में चहल-पहल बनी हुई है। बागेश्वर धाम सरकार के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। वहीं, रामकथा को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें