प्रतापगढ़ में जमीन विवाद को लेकर अधेड़ को मारी गोली, प्रयागराज रेफर

प्रतापगढ़ में जमीन विवाद को लेकर अधेड़ को मारी गोली, प्रयागराज रेफर

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। कंधई थाना क्षेत्र के गनईडीह गांव निवासी इसरार अहमद (53) को रविवार देर रात बाइक सवार तीन हमलावरों ने गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि पुराना जमीन विवाद और मुकदमे में सुलह करने का दबाव घटना की वजह हो सकता है। रखहा बाजार से घर लौटते समय हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया।

गोली लगने से घायल इसरार को जिला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें