प्रतापगढ़ शादी में मिले डेढ़ लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवर लेकर पंजाब गई पत्नी, पति ने पुलिस से की शिकायत

­प्रतापगढ़ शादी में मिले डेढ़ लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवर लेकर पंजाब गई पत्नी, पति ने पुलिस से की शिकायत

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के मझौली गांव में पत्नी पर शादी में मिले नकदी और जेवर लेकर पंजाब जाने का आरोप लगा है।

पति मोहित सरोज ने पुलिस से शिकायत कर पत्नी सीमा सरोज पर शादी में मिले डेढ़ लाख रुपये नकद और करीब दो लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर लेकर जाने का आरोप लगाया है।

पति ने पत्नी के पंजाब जाकर दूसरी शादी करने की आशंका भी जताई है। आरोप है कि जब वह पत्नी की विदाई कराने के लिए ससुराल पक्ष से बात करने पहुंचा तो उसके साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।

मामले में पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें