मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल, डायट प्राचार्य तथा बीएसए ओपी यादव के मार्गदर्शन में जनपद में संपन्न हुआ बेसलाइन निपुण आकलन
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर



उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग में 27 जनवरी से प्रस्तावित निपुण आकलन की जनपद में तैयारी के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल, डायट प्राचार्य तथा बीएसए ओपी यादव के मार्गदर्शन में जनपद की टीम एसआरजी, निपुण सेल और अकादमिक टीम के सहयोग से निर्मित आकलन प्रपत्र पर बच्चों का बेसलाइन आकलन किया गया। इसके आधार पर प्राप्त प्रगति के आधार पर 27 जनवरी तक नियमित रूप से पिछड़े बच्चों को उपचारात्मक शिक्षण कार्य कराया जायेगा तथा सक्षम बच्चों को अभ्यास कराया जाएगा। अभ्यास कार्य के लिए भी निपुण सेल और अकादमिक टीम द्वारा अभ्यास पत्रको का निर्माण किया गया है।डीसी प्रशिक्षण सिंपल चौधरी ने बताया कि कक्षा एक और दो के बच्चों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता में दक्ष करने के लिए पूरे देश में 2026-27 तक निपुण भारत अभियान संचालित है। उत्तर प्रदेश तेजी से लक्ष्य को प्राप्त करने वाला राज्य बन रहा है। जनपद गाजियाबाद में 27 तारीख तक सभी 389 प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में इन अभ्यास पत्रको से बच्चों को निपुण दक्षताओं पर अभ्यास कराया जाएगा। थर्ड पार्टी एसेसमेंट के अंतर्गत डायट प्रशिक्षु विद्यालय के बच्चों का 27 जनवरी से रोस्टर बनाकर आकलन करेंगे। जनपद स्तर पर एक कंट्रोल रूम बनेगा जिसमें जनपद के तीनों एसआरजी और डीसी प्रशिक्षण रहेंगे, वही ब्लॉक स्तर पर एआरपी और खंड शिक्षा अधिकारी कंट्रोल रूम में रहेंगे। निपुण लक्ष्य ऐप के माध्यम से आकलन होगा। जनपद के सभी बच्चों की प्रगति की समीक्षा 27 जनवरी तक नियमित रूप से खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा की जाएगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी ओ पी यादव ने इस अभियान को सफल बनाने में सभी शिक्षको
, एआरपी, एसआरजी, डीसी और खंड शिक्षा अधिकारियो को पूर्ण प्रयास करने और जनपद को निपुण बनाने की अपील की।












