थाना लिंकरोड पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान फ्लिपकार्ट स्टोर से मोबाइल फोन चोरी करने वाला 01 अभियुक्त व 01अभियुक्ता गिरफ्तार,3 फोन एप्पल कंपनी कीमत लगभग 02 लाख 50 हजार)

थाना लिंकरोड पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान फ्लिपकार्ट स्टोर से मोबाइल फोन चोरी करने वाला 01 अभियुक्त व 01अभियुक्ता गिरफ्तार,3 फोन एप्पल कंपनी कीमत लगभग 02 लाख 50 हजार)

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर

थाना लिंकरोड पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान फ्लिपकार्ट स्टोर से मोबाइल फोन चोरी करने वाला 01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता गिरफ्तार, कब्जे से फ्लिपकार्ट स्टोर से चोरी किये हुए 03 आईफोन (एप्पल कम्पनी अनुमानित कीमत लगभग 02 लाख 50 हजार) बरामद। गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत थाना लिंक रोड पुलिस द्वारा कार्यवाही का विवरण:- दिनांक 24.01.2026 को वादी प्रिंस गौतम (फ्लिपकार्ट स्टोर सहायक मैनेजर) ने लिखित तहरीर दी और बताया की स्टोर मैं नौकरी करने वाली एक महिला द्वारा स्टोर से 05 मोबाइल फोन चोरी किये जा चुके है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना लिंकरोड पुलिस द्वारा धारा 306 बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। उपरोक्त घटनाक्रम में आज दिनांक 24.01.2026 को थाना लिंकरोड पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर फ्लिपकार्ट स्टोर से मोबाइल फोन चोरी करने वाला 01 अभियुक्त आफताब शाह पुत्र अकबर शाह सी-124 सुदामापुरी थाना विजयनगर कमिश्नरेट गाजियाबाद उम्र करीब 20 वर्ष व 01 अभियुक्ता को इन्द्रप्रस्थ इंजिनीयरिंग कॉलेज कट के पास से फ्लिपकार्ट स्टोर से चोरी किये हुए 03 आईफोन (एप्पल कम्पनी अनुमानित कीमत लगभग 02 लाख 50 हजार) सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त व अभियुक्ता उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत अभियोग की धारा 306 बीएनएस में धारा 317(2)/317(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त व अभियुक्ता उपरोक्त से पूछताछ करने पर अभियुक्ता ने बताया कि मैं फ्लिपकार्ट स्टोर में पैकर के पद पर कार्य करती हूँ, जहाँ से सारे ऑर्डर निकलते है और मॉल सप्लाई को भेजना होता है। स्टोर में काफी कीमती मोबाइल फोन, लैपटॉप व अन्य सामान फ्लिपकार्ट स्टोर में पार्सल के रूप में आता है। इनकी कीमत देखकर हम लोगों को लालच आ गया था। मैं और आफताब दोनों एक वर्ष से दोस्त है, पूर्व में हम दोनों ने एक साथ नौकरी की है। इसीक्रम में स्टोर से मोबाइल फोन अपने कपड़ो के अन्दर छुपाकर लाती थी। जिसे आफताब OLX के माध्यम से अच्छे दामों पर बेचता था। हम दोनों ने एक राय होकर यह चोरी की घटना की थी। मैनें दिनांक 15.01.2026 को 02 आईफोन अपने पहने कपड़ों के अन्दर छुपा कर चोरी किये थे तथा दिनांक 17.01.2026 को 03 मोबाइल फोन बनाई गयी योजना के अनुसार चोरी किये तथा चोरी किये हुये मोबाइलों को स्टोर के बाहर आफताब को दे दिया था। आफताब ने 02 मोबाइल फोन राह चलते लोगों को बेच दिये और बाकी बचे 03 आईफोन को बेचने की फिराक में थे कि पुलिस ने चैकिंग के दौरान पकड़ लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त व अभियुक्ता का नाम व पताः-

1.आफताब शाह पुत्र अकबर शाह सी-124 सुदामापुरी थाना विजयनगर कमिश्नरेट गाजियाबाद उम्र करीब 20 वर्ष।

2. 01 अभियुक्ता ।बरामदगी का विवरणः-फ्लिपकार्ट स्टोर से चोरी किये हुए 03 आईफोन (एप्पल कम्पनी अनुमानित कीमत लगभग 02 लाख 50 हजार)।गिरफ्तार

अभियुक्त व अभियुक्ता का आपराधिक इतिहासः-गिरफ्तार अभियुक्त व अभियुक्ता उपरोक्त के विरूद्ध थाना लिंकरोड पर चोरी का माल बरामद होने के सम्बन्ध में 01 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-थाना लिंकरोड पुलिस टीम।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया