सुल्तानपुर में भीषण गर्मी, पारा 44° पहुंचा , विद्युत कटौती से लोगों का जीना मुश्किल
संवाददाता आयशा सुल्तानपुर । सुल्तानपुर जिले में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, लेकिन इसके साथ ही विद्युत कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। शहर के अनेक मोहल्लों में ट्रांसफार्मर फेल होने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है, जिससे लोगों को गर्मी में भी पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
शहर के निवासियों का कहना है कि विद्युत कटौती के कारण उनके घरों में पानी की मोटरें नहीं चल पा रही हैं|
भीषण गर्मी का प्रकोप अभी जारी है न्यूनतम तापमान 33° सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान 44° सेल्सियस रहा।
ये भी पढ़ें डीजी कारागार पीसी मीना की जेल अधीक्षकों संग अहम बैठक












