पुलिस व एसओजी टीम से हुई मुठभेड़ में 01 शातिर अभियुक्त के पैर में लगी गोली हुआ गिरफ्तार

पुलिस व एसओजी टीम से हुई मुठभेड़ में 01 शातिर अभियुक्त के पैर में लगी गोली हुआ गिरफ्तार।

संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ के थाना आसपुर देवसरा क्षेत्रान्तर्गत तेलियानी नहर पुलिया के पास पुलिस मुठभेड़ में 01 शातिर अभियुक्त के पैर में लगी गोली व गिरफ्तार किया गया । इसी क्रम में आपको बताते चलें कि थाना पट्टी क्षेत्रान्तर्गत करैला बाजार में हुयी फायरिंग की घटना में 04 व्यक्तियों को गोली लगने से घायल हो गये थे । जिसमें अभियुक्त मुबारक खान उर्फ जहरुल हसन उपरोक्त घटना कारित करने में सहयोगी था ।

हालांकि पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में थाना आसपुर देवसरा पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त टीम द्वारा थाना आसपुर देवसरा क्षेत्रान्तर्गत चेकिंग की जा रही थी । इसी क्रम में आज दिनांक 18.06.2025 को ASP(E) श्री शैलेन्द्र लाल व CO पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के नेतृत्व मे थाना आसपुर देवसरा क्षेत्रान्तर्गत तेलियानी नहर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी । आत्म सुरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा जबाबी फायरिंग में हुई मुठभेड़ में 01 शातिर अभियुक्त मुबारक खान उर्फ जहरुल हसन पुत्र मुन्नू खान उर्फ ऐनुल हसन निवासी गनईडीह थाना दिलीपपुर जनपद प्रतापगढ़ उम्र-23 के दाहिने पैर में लगी गोली लगने से घायल हो गया व गिरफ्तार कर लिया गया है। फायरिंग के दौरान घायल मुबारक खान उर्फ जहरुल हसन उपरोक्त को इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया है । इसके अलावा थाना पट्टी क्षेत्रान्तर्गत करैला बाजार में हुयी फायरिंग की घटना में 04 व्यक्तियों को गोली लगने से घायल हो गये थे । जिसमें अभियुक्त मुबारक खान उर्फ जहरुल हसन उपरोक्त घटना कारित करने में सहयोगी था ।

अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस, 01 मिस कारतूस व 01 पल्सर मोटर साइकिल बरामद की गई । उपरोक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना आसपुर देवसरा पर अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

अभियुक्त मुबारक खान उर्फ जहरुल हसन पुत्र मुन्नू खान उर्फ ऐनुल हसन निवासी गनईडीह थाना दिलीपपुर जनपद प्रतापगढ़ 1-मु0अ0सं0 358/15 धारा 143/504/506 भादवि थाना कन्धई जनपद प्रतापगढ़ ।

2-मु0अ0सं0 228/16 धारा 286/323/325/341/504 भादवि थाना कन्धई जनपद प्रतापगढ़ ।

3-मु0अ0सं0 54/18 धारा 379/411/413/419/420 भादवि थाना कोतवाली सिटी जनपद प्रतापगढ़ ।

4-मु0अ0सं0 20/18 धारा 379/411/419/420/467/468/471 भादवि थाना कन्धई जनपद प्रतापगढ़ ।

5-मु0अ0सं0 75/18 धारा 379/411/413/419/420 भादवि थाना कोतवाली सिटी जनपद प्रतापगढ़ ।

6-मु0अ0सं0 41/18 धारा 379 भादवि थाना कोतवाली सिटी जनपद प्रतापगढ़ ।

7-मु0अ0सं0 81/18 धारा 41/411/419/420/467/468/471 भादवि थाना कोतवाली सिटी जनपद प्रतापगढ़ ।

पुलिस टीम का विवरण-

थाना प्रभारी आसपुर देवसरा मय हमराह व एसओजी टीम की संयुक्त टीम जनपद प्रतापगढ़।

ये भी पढ़ें दबंगों का तांडव: महिला व्यापारी की दुकान हड़पी, पुलिस बनी तमाशबीन

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया