परिवार परामर्श केंद्र ने जोड़े रिश्तों की डोर, टूटते परिवार को फिर से जोड़ा
संवाददाता धर्मेंद्र चौहान एटा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में महिला थाना परिसर स्थित नारी उत्थान केंद्र भवन में संचालित परिवार परामर्श केंद्र में आज दिनांक 20.06.2025 को एक बिखरते परिवार को फिर से जोड़ा गया।
वादी पार्वती पुत्री ओमकार, निवासी ग्राम कवार, थाना सकीट, जनपद एटा एवं प्रतिवादी राम प्रकाश पुत्र छोटेलाल, निवासी ग्राम कायथा, थाना नारखी, जनपद फिरोजाबाद के बीच आपसी मतभेद के कारण मामला परामर्श केंद्र में विचाराधीन था। दोनों को आज परामर्श केंद्र बुलाकर काउंसलिंग की गई।
काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी गलतियों को स्वीकार किया तथा आपसी समझदारी और विश्वास के साथ पुनः एक साथ रहने का निर्णय लिया।
आज की बैठक में निरीक्षक श्रीमती ब्रह्मवती, महिला हे0का0 मिथलेश, महिला का0 पूजा, महिला का0 वीनेश, महिला का0 रजनी एवं काउंसलर विनीता यादव व खुशबू शर्मा उपस्थित रहीं।
इस सफल प्रयास से न केवल एक परिवार टूटने से बचा, बल्कि समाज में सौहार्द और विश्वास का संदेश भी गया।
ये भी पढ़ें सोनपुर में चहल्लुम के मौके पर जश्ने ईद मिलादुन्नबी का आयोजन












