किसानों के लिए राहत: बंदे का निर्माण कार्य हुआ शुरू, अब नहीं होगा फसल को बाढ़ से नुकसान

बिजोरा में किसानों के लिए राहत: बंदे का निर्माण कार्य हुआ शुरू, अब नहीं होगा फसल को बाढ़ से नुकसान

संवाददाता ओमप्रकाश पाण्डेय. सिद्धार्थनगर/बिजोरा: ग्राम बिजोरा, पोस्ट गंगापुर, जनपद सिद्धार्थनगर के किसानों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। वर्षों से बाढ़ के पानी के चलते फसलों को होने वाले भारी नुकसान से परेशान किसानों की पीड़ा अब खत्म होने की दिशा में है। सरकार की नजर जब इस समस्या पर पड़ी, तो तत्काल कार्यवाही करते हुए बंदे के निर्माण कार्य को शुरू करवा दिया गया है।

स्थानीय किसानों ने बताया कि हर साल बाढ़ के पानी से खेत डूब जाते थे, जिससे धान और अन्य फसलों को भारी क्षति होती थी। लेकिन अब बांध (बंदा) का निर्माण शुरू होने के बाद यह खतरा टल गया है

प्रशासन के निर्देश के बाद निर्माण कार्य को तेजी से अंजाम दिया जा रहा है ताकि आगामी बारिश के मौसम में किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो। यह बंदा बाढ़ के पानी को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाएगा और खेतों को सुरक्षित रखेगा।

ग्रामीणों और किसानों में खुशी का माहौल है और उन्होंने सरकार व प्रशासन का आभार जताया है कि उनकी वर्षों पुरानी मांग को आखिरकार गंभीरता से लिया गया।

दैनिक चक्र आप तक सबसे पहले, सबसे बड़ी खबरें पहुंचाता रहेगा।

ये भी पढ़ें युवा शक्ति को नई दिशा, अनुज वार्ष्णेय को सौंपी गई प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें