प्रतापगढ़: सड़क हादसे में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
जिला संवाददाता अमित शुक्ला
प्रतापगढ़। जनपद के लीलापुर थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जिससे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, लीलापुर थाना क्षेत्र के बहलोलपुर निवासी रामकुमार अपने मौसी के बेटे मनीष के साथ भुपियामऊ से एक निमंत्रण कार्यक्रम में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में अजगरा रानीगंज व लखपेड़ाबाग के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही लीलापुर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस के जरिए दोनों घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने रामकुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि मनीष का इलाज जारी है।
मृतक रामकुमार तीन भाइयों में सबसे छोटे थे और प्राइवेट नौकरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी सरिता, आठ माह का बेटा रौनक और एक बेटी है। पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी सरिता अचेत हो गईं।
- इस दुखद घटना से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है और गांव में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
ये भी पढ़ें सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के बीकॉम,बीसीए मैं पूछे गए प्रश्न पर बवाल। अल्लाह के सिवा दूसरा कोई नहीं।












