सकीट में वैश्य समाज की नई कार्यकारिणी का गठन, 29 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
ब्रह्म प्रकाश वार्ष्णेय बने अध्यक्ष, अजय गुप्ता को सौंपी गई महामंत्री की जिम्मेदारी
संवाददाता योगेन्द्र सिंह
एटा जनपद के सकीट कस्बे में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की महत्वपूर्ण बैठक श्री बारहसैनी मंदिर में आयोजित की गई, जिसमें 29 सदस्यीय कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता ने की। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से ब्रह्म प्रकाश वार्ष्णेय को सकीट इकाई का अध्यक्ष तथा अजय गुप्ता को महामंत्री मनोनीत किया गया। नवगठित कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर समाज के लोगों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
“वैश्य समाज राष्ट्र की धुरी” — डॉ. सुमंत गुप्ता
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज देश की आर्थिक रीढ़ है। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज सबसे अधिक राजस्व देता है, परोपकार करता है और शांतिप्रिय रहते हुए सरकारों का समर्थन करता है, लेकिन इसके बावजूद समाज के साथ कई बार पक्षपातपूर्ण व्यवहार किया जाता है। उन्होंने वैश्य समाज से एकजुट होकर अपने हितों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया और कहा कि सरकारों को भी वैश्य समाज के उत्थान और विकास के लिए गंभीरता से कार्य करना चाहिए।
“उत्पीड़न अब बर्दाश्त नहीं होगा” — राजेश गुप्ता
जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि सकीट के व्यापारी और वैश्य समाज के लोग हमेशा समाज और प्रशासन का सहयोग करते आए हैं, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि उनके साथ अन्याय या उत्पीड़न किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब वैश्य समाज किसी भी प्रकार के अत्याचार को बर्दाश्त नहीं करेगा।
एकता से मिलेगा नया आयाम
नवनियुक्त अध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश वार्ष्णेय एवं महामंत्री अजय गुप्ता ने संयुक्त रूप से कहा कि पूरी कार्यकारिणी को साथ लेकर संगठन को मजबूत किया जाएगा और सकीट में वैश्य समाज की एकता को नया आयाम दिया जाएगा।
मनोनीत पदाधिकारी
संरक्षक
कपूर चंद्र जैन
आनंद किशोर वार्ष्णेय
शिव स्वरूप गुप्ता
चेतन स्वरूप वार्ष्णेय
मुकेश चंद्र जैन
गिरीश चंद्र गुप्ता
मनोज कुमार वार्ष्णेय
उपाध्यक्ष
अक्षत जैन
सचिन वार्ष्णेय
मदन बाबू वार्ष्णेय
धीरेन्द्र मित्तल
नंदन वार्ष्णेय
कोषाध्यक्ष
अंकित बाबू जैन
संगठन मंत्री
नरेश बाबू वार्ष्णेय (शिक्षक)
हरिश्चंद्र वार्ष्णेय
त्रिलोकचंद्र वार्ष्णेय
देव कुमार वार्ष्णेय
अंकित गुप्ता
मीडिया प्रभारी
ओमकांत वार्ष्णेय
मंत्री
गौतम शंकर वार्ष्णेय
सूरज वार्ष्णेय
निखिल जैन
इशू वार्ष्णेय
शैलेश वार्ष्णेय
अन्नू जैन
बैठक में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने नवमनोनीत सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने और वैश्य समाज के हितों के लिए समर्पित रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन मंत्री प्रथमेश वार्ष्णेय पम्मी ने किया। बैठक में वक्ताओं ने यह भी कहा कि जनपद एटा में व्यापारी वर्ग लंबे समय से विभिन्न विभागों द्वारा उत्पीड़न और अनदेखी की शिकायत करता रहा है, जबकि व्यापारी वर्ग सरकार को सर्वाधिक GST देकर आर्थिक व्यवस्था को मजबूत करता है।












