सेठ दीनानाथ केशव सरस्वती विद्या मन्दिर में राखी सज्जा प्रतियोगिता संपन्न

सेठ दीनानाथ केशव सरस्वती विद्या मन्दिर में राखी सज्जा प्रतियोगिता संपन्न

संवाददाता – योगेंद्र सिंह

एटा: शुक्रवार को सेठ दीनानाथ किरन गुलाब देवी केशव सरस्वती शिशु/विद्या मन्दिर, भारती नगर, एटा में राखी सज्जा एवं राखी थाल सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में भारत विकास परिषद एटा शाखा की अध्यक्षा श्रीमती शालिनी जैन तथा संयोजिकाएं श्रीमती नीलम माहेश्वरी, श्रीमती रीतिका कपूर एवं श्रीमती रंजना गुप्ता ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

यह प्रतियोगिता विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री हरीश कुमार गंगवार के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुई।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे

प्रथम स्थान – अमृता, निमी शाक्य, शगुन राजपूत, त्रिशा

द्वितीय स्थान – इशिता, सौम्या वर्मा, आस्था चौहान, भूमिका राजपूत, वर्षा यादव, अंबिका यादव

इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और बच्चों की प्रतिभा की सराहना की गई।

ये भी पढ़ें तबादला: देवेंद्र मणि त्रिपाठी का नौगढ़ ट्रांसफर, प्रकाश सिंह यादव बने नए तहसीलदार

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें