“समाचार प्रकाशित होने के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, आंगनबाड़ी के बगल अब भी कचरे का अंबार”

जिला संवाददाता ताम्रध्वज साहू

बेमेतरा वार्ड क्रमांक 15 नयापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के समीप फैली गंदगी और कचरे के अंबार को लेकर समाचार प्रकाशित होने के बाद भी प्रशासन और नगर पालिका की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। समाचार के माध्यम से समस्या उजागर होने के बावजूद संबंधित स्थल पर कचरा जस का तस पड़ा हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी व्याप्त है।आंगनबाड़ी केंद्र के आसपास जमा कचरा न केवल स्वच्छता अभियान के दावों की पोल खोल रहा है, बल्कि छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा बना हुआ है। गंदगी के कारण दुर्गंध फैल रही है तथा मच्छरों और संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका लगातार बनी हुई है।गौरतलब है कि इस मामले में पहले भी वार्ड पार्षद, नगर पालिका अध्यक्ष और सीएमओ के अलग-अलग बयान सामने आए थे, लेकिन जिम्मेदारी तय होने के बजाय समस्या का समाधान आज तक नहीं हो सका। इससे यह सवाल उठ रहा है कि आखिर नगर की सफाई व्यवस्था का वास्तविक जिम्मेदार कौन है और जनता की शिकायतों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समाचार प्रकाशित होने और शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होती है, तो यह प्रशासनिक उदासीनता का स्पष्ट उदाहरण है। लोगों ने मांग की है कि संबंधित स्थल की तत्काल सफाई कराई जाए तथा लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ जवाबदेही तय की जाए। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब आंगनबाड़ी जैसे संवेदनशील स्थल के आसपास फैली गंदगी हटाने में भी प्रशासन गंभीर नहीं है, तो स्वच्छता अभियान के दावों पर जनता कैसे विश्वास करे? वार्ड 15 नयापारा के नागरिक अब आश्वासनों से नहीं, बल्कि जमीनी कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर,डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा डॉ0 प्रवीन रंजन सिंह व एडीसीपी सेन्ट्रल श्री स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-142 क्षेत्रांतर्गत एडवांट मॉल व आस-पास के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग करते हुए

श्री राम किशन, एसीपी लोनी ग्रामीण जोन कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा बथंला चौकी क्षेत्र में महिला चौपाल का आयोजन एवं थाना प्रभारी लोनी व मिशन शक्ति टीम के साथ रुपनगर के वृद्धाश्रम में खाद्य सामग्री एवं साड़ी वितरित

वृद्ध आश्रम में मिठाई एवं वस्त्र वितरित कर वहां रहने वाले लोगों के साथ खुशियां बांटने का छोटा सा प्रयास किया,श्री अमरदीप कुमार मौर्या, एसीपी अंकुर विहार ग्रामीण जोन कमिश्नरेट गाजियाबाद व श्रीमती शुचिता सिंह, एसीपी अपराध द्वारा

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal