लखनऊ : प्रदेश में हजारों स्कूलों के विलय आदेश पर ब्रेक, कई जिलों में फैसले हुए निरस्त

प्रदेश में हजारों स्कूलों के विलय आदेश पर ब्रेक, कई जिलों में फैसले हुए निरस्त

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों के विलय के फैसले पर अब पुनर्विचार होता दिख रहा है। सूत्रों के अनुसार कई जिलों में स्कूलों के विलय के आदेश निरस्त कर दिए गए हैं।

ललितपुर में 12 और गोरखपुर में 31 स्कूलों का विलय निरस्त किया गया है। वहीं चित्रकूट में 40 और अम्बेडकरनगर में 154 स्कूलों के विलय पर रोक लगा दी गई है।

सूत्रों की मानें तो प्रदेश के लगभग हर जिले में औसतन 20 से 25 स्कूलों का विलय निरस्त किया गया है। कुछ जिलों में यह संख्या और भी अधिक बताई जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, यह संख्या पूरे प्रदेश में दो से तीन हजार तक पहुंच सकती है।

विलय निरस्त होने की वजहों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अभिभावकों का विरोध प्रमुख कारण बताया जा रहा है। कई क्षेत्रों में बच्चों को दूर-दराज स्कूलों में भेजने की व्यवस्था व्यावहारिक नहीं मानी गई, जिससे शासन को अपने निर्णय पर पुनर्विचार करना पड़ा।

शिक्षा विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है, लेकिन जिलास्तर पर मिल रहे आदेश इस बात की पुष्टि करते हैं कि सरकार अब इस मुद्दे पर संवेदनशील रुख अपना रही है।

इस घटनाक्रम पर शिक्षक संगठनों और अभिभावकों की नजर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें अमेठी: दुकानदार से मारपीट करने वाला सिपाही लाइन हाजिर

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर,डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा डॉ0 प्रवीन रंजन सिंह व एडीसीपी सेन्ट्रल श्री स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-142 क्षेत्रांतर्गत एडवांट मॉल व आस-पास के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग करते हुए

श्री राम किशन, एसीपी लोनी ग्रामीण जोन कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा बथंला चौकी क्षेत्र में महिला चौपाल का आयोजन एवं थाना प्रभारी लोनी व मिशन शक्ति टीम के साथ रुपनगर के वृद्धाश्रम में खाद्य सामग्री एवं साड़ी वितरित