भाजपा नेता के भाई की मौत का मामला गर्माया

भाजपा नेता के भाई की मौत का मामला गर्माया

अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे भाजपाई और समाजसेवी

फतेहपुर । प्रयागराज विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे अच्युत त्रिपाठी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने अब तूल पकड़ लिया है। मृतक के परिजनों ने इसे हत्या करार देते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। इसी क्रम में फतेहपुर के पटेल नगर चौराहे पर भाजपा नेता जनार्दन त्रिपाठी ने समाजसेवी व आधा सैकड़ा समर्थकों के साथ अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। मृतक अच्युत त्रिपाठी, भाजपा नेता जनार्दन त्रिपाठी के छोटे भाई थे। परिवार का आरोप है कि पढ़ाई के दौरान प्रयागराज में उनकी हत्या की गई, जबकि इसे सामान्य मौत दर्शाने की कोशिश की जा रही है।

परिजनों ने मामले में निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन भेजा है। धरना स्थल पर भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। खास बात यह रही कि भाजपा की सरकार में खुद भाजपा नेताओं को न्याय के लिए धरने पर बैठना पड़ा, जिससे आम जनता के बीच कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि जब सत्ता पक्ष के लोग न्याय के लिए धरने पर बैठने को मजबूर हैं, तो आम जनता की सुनवाई कितनी मुश्किल होगी ? इससे पहले भी खागा में नगरवासियों ने कैंडल मार्च निकालकर मृतक को श्रद्धांजलि दी थी और मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की थी।

मगर प्रशासनिक चुप्पी और कार्रवाई न होने के चलते अब परिजन और समर्थक आंदोलन को तेज कर चुके हैं। भाजपा नेता जनार्दन त्रिपाठी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि धरना तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार इस मामले में ठोस कदम नहीं उठाती।

ये भी पढ़ें अज्ञात वाहन की चपेट में आई गाय, गंभीर रूप से घायल — मौके से फरार हुआ चालक

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर,डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा डॉ0 प्रवीन रंजन सिंह व एडीसीपी सेन्ट्रल श्री स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-142 क्षेत्रांतर्गत एडवांट मॉल व आस-पास के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग करते हुए

श्री राम किशन, एसीपी लोनी ग्रामीण जोन कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा बथंला चौकी क्षेत्र में महिला चौपाल का आयोजन एवं थाना प्रभारी लोनी व मिशन शक्ति टीम के साथ रुपनगर के वृद्धाश्रम में खाद्य सामग्री एवं साड़ी वितरित