प्रतापगढ़: बकुलाही नदी के 3 अवैध बंधे हटे, 2-3 हजार बीघा फसल जलभराव से किसानों को मिली बड़ी राहत
संवाददाता — बृजेंद्र शर्मा, बिहार/प्रतापगढ़। बिहार ब्लॉक क्षेत्र में बकुलाही नदी पर बनाए गए तीन अवैध मिट्टी के बंधों को प्रशासनिक कार्रवाई के तहत हटा दिया गया। इन बंधों के कारण नदी का पानी रुककर आसपास के खेतों में भर गया था, जिससे करीब 2 से 3 हजार बीघा खड़ी फसल जलमग्न हो गई थी। इससे हजारों किसान परेशान थे और फसल बर्बाद होने की आशंका बनी हुई थी।
समस्या की जानकारी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ को मिलने पर उन्होंने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

निर्देश के बाद पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनुभव यादव थाना बाघराय के प्रभारी निरीक्षक श्रवण कुमार के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों के प्रयास से नदी पर बनाए गए तीनों अवैध बंधों को हटवा दिया गया। बंधे हटने के बाद बकुलाही नदी में पानी का बहाव तेज हो गया है।
किसानों को उम्मीद है कि अब जल्द ही खेतों से पानी निकल जाएगा और जलमग्न फसलों को बचाया जा सकेगा। बंधे हटने से क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत मिली है।
कार्रवाई के बाद क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनुभव यादव एवं थाना बाघराय के प्रभारी निरीक्षक श्रवण कुमार के प्रति आभार जताया और समस्या के समाधान के लिए धन्यवाद दिया।
ये भी पढ़ें Ganesh Chaturthi 2026: गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और विसर्जन की पूरी जानकारी












