जननायक जनता पार्टी की बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

जननायक जनता पार्टी की बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

जिला क्राइम रिपोर्टर सागर गोयल पानीपत हरियाणा

पानीपत। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) की महत्वपूर्ण बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने और आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव सुरेश काला, जिला प्रधान राम निवास पटवारी, महिला सेल जिला प्रधान गीता पालड़ी, महिला सेल जिला प्रभारी सरिता मोर, सुदेश जागलान, कमला भगत, एडवोकेट अजय बिंझौल, प्रेस प्रवक्ता एडवोकेट मनू मान, युवा प्रधान कप्तान नौल्था, इसराना प्रधान सुरेश, समालखा प्रधान आटा, पानीपत ग्रामीण प्रधान संगीत जोगी, शहरी प्रधान पानीपत अतुल हांडा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में उपप्रधान पानीपत डॉ. आनंद, पूर्व जिला पार्षद सुभाष शर्मा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष पप्पू त्यागी, एससी जेजेपी जिला पानीपत से संदीप इंदौरा, ओमवीर जागलान, सुमेर जागलान, दिलावर दीवाना, शिवधन किवाना, दलबीर सिंह, महंबीर, सचिन चंदौली, मनोज कुमार, बलराज देसवाल तथा इनसो जिला प्रधान बलराज और पूर्व सरपंच सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने भी संगठन को लेकर अपने सुझाव रखे और पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें