लेखपाल संघ चुनाव में के.के. सिंह अध्यक्ष निर्वाचित
2 वोट से मिली रोमांचक जीत, अधिवक्ता साथियों ने किया भव्य स्वागत
संवाददाता — सदानंद द्विवेदी लालगंज, प्रतापगढ़। तहसील इकाई लालगंज के लेखपाल संघ चुनाव में रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। कुल 76 मतदाताओं वाले चुनाव में अध्यक्ष पद पर श्री के.के. सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी को महज 2 वोटों से पराजित कर जीत दर्ज की।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में अध्यक्ष के.के. सिंह, महामंत्री आशीष शुक्ला तथा उपाध्यक्ष मंगलेश सरोज निर्वाचित हुए।
जीत के बाद अध्यक्ष के.के. सिंह ने बाबा घुइसरनाथ धाम मंदिर पहुंचकर मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। इसके बाद न्यू मार्केट स्थित मिश्रा टी स्टॉल पर अधिवक्ता साथियों ने मार्गदर्शक अधिवक्ता अतुल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में नवनिर्वाचित अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस दौरान अधिवक्ता गिरजाशंकर पांडेय, शिवम सिंह, सुशील तिवारी, आचार्य करुणा सागर तिवारी, हर्षित मिश्रा, शिव प्रकाश मिश्रा समेत अन्य अधिवक्ता साथी मौजूद रहे और नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
ये भी पढ़ें आज का राशिफल 14 सितंबर 2026: गणेश चतुर्थी पर इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल











