प्रतापगढ़ तालाब में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, घंटों बाद बरामद हुआ शव

प्रतापगढ़ तालाब में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, घंटों बाद बरामद हुआ शव

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़ के अंतू थाना क्षेत्र के गड़वारा बाजार स्थित राजापुर वार्ड के तालाब में डूबने से 15 वर्षीय किशोर आलोक कुमार की मौत हो गई। घंटों की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने उसका शव तालाब से बाहर निकाला।

डंडवा वार्ड निवासी आलोक कुमार अपने ननिहाल मदाफरपुर आया हुआ था। सोमवार को वह एक साथी के साथ करेमुआ का साग तोड़ने राजापुर वार्ड स्थित तालाब की ओर गया था। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह तालाब के गहरे पानी में चला गया। बताया जा रहा है कि वह जलकुंभियों में फंस गया, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई।

आलोक के साथी के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तालाब में उसकी तलाश शुरू की। काफी देर तक खोजबीन के बाद किशोर का शव बरामद किया जा सका।

सूचना पर अंतू पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। किशोर की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं गांव में मातम पसरा है।

ये भी पढ़ें जैनापुर ग्राम पंचायत में ₹39 हजार के भुगतान पर उठे सवाल, पोर्टल पर लगी फोटो की सत्यता भी जांच के घेरे में

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें