उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार यादव का बाघराय से कोतवाली प्रतापगढ़ स्थानांतरण, भावभीनी विदाई
संवाददाता — बृजेंद्र शर्मा
बाघराय/प्रतापगढ़। थाना बाघराय में तैनात उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार यादव का स्थानांतरण थाना कोतवाली प्रतापगढ़ कर दिया गया। स्थानांतरण के अवसर पर थाना परिसर में पुलिसकर्मियों की ओर से विदाई समारोह आयोजित किया गया।
समारोह के दौरान थाना प्रभारी श्रवण कुमार, उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह सहित थाने के समस्त पुलिस स्टाफ ने उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार यादव को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। पुलिसकर्मियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की और भावभीनी विदाई दी।
इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने कहा कि उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बाघराय थाने में अपने दायित्वों का जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया। उनके स्थानांतरण पर सहकर्मियों ने नए कार्यस्थल पर भी बेहतर कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।












