प्रतापगढ़ लालगंज के मयंक तिवारी बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट
प्रतापगढ़ के लालगंज क्षेत्र के मयंक तिवारी ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर जिले का मान बढ़ाया है। 5 सितंबर को OTA चेन्नई में पासिंग आउट परेड के बाद मयंक ने भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली।
मयंक तिवारी ने कठिन सैन्य प्रशिक्षण पूरा कर यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी सफलता से लालगंज ही नहीं, पूरे प्रतापगढ़ जिले में खुशी और गर्व का माहौल है।
मयंक ने सरस्वती शिशु मंदिर गढ़वारा से 10+2 तथा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए की पढ़ाई पूरी की। उनके पिता प्रधानाचार्य शेषमणि तिवारी और माता शिक्षामित्र सीमा तिवारी हैं।
मयंक के लेफ्टिनेंट बनने पर उमापुर वार्ड सहित क्षेत्र के लोगों, परिजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बनी है।












