पटियाली चौकी पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, वाहन चालकों और फालतू घूमने वालों को दी सख्त चेतावनी

पटियाली चौकी पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, वाहन चालकों और फालतू घूमने वालों को दी सख्त चेतावनी

जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।

एटा। थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पटियाली चौकी पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। चौकी इंचार्ज पारस त्यागी और एसआई लोकेश भाटी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चार पहिया व दो पहिया वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी। वहीं, शराब पीकर वाहन चलाने वालों और अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगों को भी सख्त चेतावनी दी गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। चौकी इंचार्ज पारस त्यागी ने लोगों से अपील की कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें और शराब के नशे में वाहन चलाने से बचें। पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें