100 केवीए ट्रांसफार्मर से तेल चोरी, जेई ने थाने में दी तहरीर
संवाददाता बृजेंद्र शर्मा
बाघराय/प्रतापगढ़। बाघराय थाना क्षेत्र के भाव गांव में गंगा एक्सप्रेसवे के बगल लगे 100 केवीए के विद्युत ट्रांसफार्मर से अज्ञात चोरों द्वारा तेल चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी होने पर विद्युत विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि ट्रांसफार्मर का तेल चोरी होने से विद्युत आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है। मामले की जानकारी मिलने के बाद विद्युत विभाग के जेई ने बाघराय थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने वालों की तलाश की जा रही है। संवाददाता बृजेंद्र शर्मा











