पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर,एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा ग्राम प्यावली में रामलीला स्थल का निरीक्षण करते हुए संभ्रांत नागरिकों एवं रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ गोष्ठी

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर,एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा ग्राम प्यावली में रामलीला स्थल का निरीक्षण करते हुए संभ्रांत नागरिकों एवं रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ गोष्ठी

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार डीसीपी एवं एडीसीपी ग्रेटर नोएडा के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 08.10.2026 को एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा ग्राम प्यावली में रामलीला स्थल का निरीक्षण करते हुए संभ्रांत नागरिकों एवं रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ गोष्ठी आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। गोष्ठी के दौरान आगामी नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। सभी व्यक्तियों को निर्देशित किया गया कि पूर्व से चली आ रही परंपरा के अनुसार ही रामलीला एवं रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जाए। साथ ही, कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का पूर्ण सहयोग किया जाये तथा नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाया जाए।पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें