इंदिरापुरम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.151 किलो अवैध चरस के साथ दो गिरफ्तार
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के निर्देशन में चलाएं गए ऑपरेशन “प्रहार’ इंदिरापुरम पुलिस टीम ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत चेकिंग के दौरान ग्रीन वेल्ट रोड, शक्ति खंड-4 स्थित झुग्गी-झोपड़ी के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से कुल 1 किलो 151 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। थाना इन्दिरापुरम कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अन्नू उर्फ बाबूलाल (करीब 21 वर्ष) और गुड्डू उर्फ गणेश (करीब 20 वर्ष) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि वे दिल्ली से चरस लाकर छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर नशे के आदी लोगों को बेचते थे।थाना इन्दिरापुरम कमिश्नरेट गाजियाबाद दोनों के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार दोनों के खिलाफ इस मामले में एक अभियोग दर्ज है, जबकि अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।











