सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला कारागार का किया गया मासिक निरीक्षण,शिवानी रावत द्वारा

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला कारागार का किया गया मासिक निरीक्षण,शिवानी रावत द्वारा

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर

गौतमबुद्धनगर 07 अक्टूबर, 2026 उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,गौतमबुद्ध नगर के निर्देशों के क्रम में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गौतमबुद्धनगर शिवानी रावत द्वारा आज जिला कारागार, गौतमबुद्धनगर का मासिक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर उप जेलर सुरजीत सिंह उपस्थित रहे।निरीक्षण के दौरान अवगत कराया गया कि वर्तमान में जिला कारागार, गौतमबुद्धनगर में 2271 बंदी निरुद्ध हैं। सचिव द्वारा किशोर बैरकों का निरीक्षण कर वहां निरुद्ध किशोरों से उनके मुकदमों की वर्तमान स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा उनकी समस्याओं के संबंध में भी जानकारी ली गई।निरीक्षण के दौरान जिला कारागार में स्थापित लीगल एड सेल का भी निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही महिला बैरक में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित कर निरुद्ध महिलाओं की समस्याओं को सुना गया। विजिट के दौरान कारागार में नियुक्त बंदी पीएलवी द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं संधारित अभिलेखों का अवलोकन करते हुए आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही, विधिक सहायता संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए, गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें