अवैध हुक्का बार पर कविनगर पुलिस की कार्रवाई, चार गिरफ्तार
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
गाज़ियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के निर्देशन में अपराध एवं अपराधी पर अंकुश लगाने हेतु। गाजियाबाद के थाना कविनगर पुलिस टीम ने अवैध रूप से हुक्का बार संचालित कर ग्राहकों को हुक्का परोसने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई 8 अक्टूबर 2026 को संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मिली सूचना के आधार पर एस्टोरिया ब्लूवर्ड के बेसमेंट स्थित कैफे स्टाइल में की गई। मौके पर कई लोग हुक्का पीते मिले। पुलिस को देखकर कुछ लोग भाग गए, जबकि हुक्का तैयार कर रहे चार आरोपियों को पकड़ लिया गया।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 7 हुक्के, 10 पाइप, 6 चिलम व फ्लेवर तंबाकू के पैकेट/डिब्बे, हुक्का तैयार करने वाले कोयले के 27 डिब्बे, एक बिल बुक और 4 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे वहां हुक्का लगाने और ग्राहकों को परोसने का काम करते थे, जबकि पैसे और बिल आदि का काम उनका मालिक संभालता था। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।थाना कविनगर कमिश्नरेट गाजियाबाद,गिरफ्तार आरोपी: मुकुल, मोहम्मद गुल्लू, दीपक कुमार और देवेंद्र, सभी की उम्र करीब 21-22 वर्ष बताई गई है।











