एसीपी मसूरी श्री सुनील कुमार, ग्रामीण जोन द्वारा थाना मसूरी क्षेत्र में रियान इंटरनेशनल स्कूल चौकी गार्डन एनक्लेव मे स्कूल की छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण संबंधी जागरूकता
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के निर्देशन में एसीपी मसूरी श्री सुनील कुमार, ग्रामीण जोन द्वारा थाना मसूरी क्षेत्र में रियान इंटरनेशनल स्कूल चौकी गार्डन एनक्लेव मे स्कूल की छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण संबंधी जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों एवं आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया । इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्यों एवं महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने, अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया ।












