श्रीमती प्रियाश्री पाल, एसीपी वेवसिटी जोन कमिश्नरेट गाजियाबाद थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में सम्मिलित रूप से महिला चौपाल’ का आयोजन
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ द्वारा चलाएं गए ऑपरेशन MVF, मिशन शक्ति को ओर प्रभावी बनाने के उद्देश्य से,श्रीमती प्रियाश्री पाल, सहायक पुलिस आयुक्त वेवसिटी जोन कमिश्नरेट गाजियाबाद थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में सम्मिलित रूप से महिला चौपाल’ का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं व बालिकाओं को महिला सुरक्षा एवं स्वावलंबन से संबंधित लाभकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।चौपाल के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सम्मान, सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया।
साथ ही, उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने, अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेकर उनका समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
आत्मनिर्भर नारी, सशक्त समाज—आपकी सुरक्षा के लिए गाजियाबाद पुलिस सदैव प्रतिबद्ध है।











