ऊँचाहार: मकान में खिड़की लगाने को लेकर हुई मारपीट, पीड़ित महिला ने कोतवाली में दी तहरीर

ऊँचाहार: मकान में खिड़की लगाने को लेकर हुई मारपीट, पीड़ित महिला ने कोतवाली में दी तहरीर

संवाददाता धीरेंद्र कुमार ​ ऊँचाहार (रायबरेली):
क्षेत्र के अम्बेडकर नगर मजरे कन्दरावा गांव में मकान में खिड़की लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की नौबत आ गई। पीड़ित महिला ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
​

क्या है पूरा मामला?

पीड़ित महिला ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने मकान में खिड़की लगवा रही थी। इसी दौरान विपक्षी पक्ष के लोग मौके पर आ पहुंचे और बेवजह विवाद करने लगे। बात इतनी बढ़ गई कि विपक्षी झगड़े पर उतारू हो गए।
​112 नंबर पर दी गई सूचना
​विवाद बढ़ता देख पीड़ित पक्ष ने तुरंत यूपी 112 नंबर पर डायल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को समझाने और मामले को शांत कराने का प्रयास किया।

पुलिस के सामने ही जड़ा थप्पड़

पीड़ित महिला का आरोप है कि पुलिस के समझाने के बावजूद विपक्षी पक्ष के तेवर ठंडे नहीं हुए। आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी के दौरान ही विपक्षी के लड़के ने महिला के मुंह पर जोर से तमाचा मार दिया और बाल पकड़कर उसे जमीन पर गिरा दिया।

​कोतवाली में दी गई तहरीर

घटना से आहत और डरी हुई पीड़ित महिला ने बृहस्पतिवार दोपहर कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायती पत्र दिया है। पुलिस ने मामले की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कार्रवाई की बात कही है।

ये भी पढ़ें 15 अक्टूबर से मिठाई की दुकानों पर निर्माण व एक्सपायरी तिथि प्रदर्शित करना होगा अनिवार्य

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर,डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा डॉ0 प्रवीन रंजन सिंह व एडीसीपी सेन्ट्रल श्री स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-142 क्षेत्रांतर्गत एडवांट मॉल व आस-पास के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग करते हुए

श्री राम किशन, एसीपी लोनी ग्रामीण जोन कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा बथंला चौकी क्षेत्र में महिला चौपाल का आयोजन एवं थाना प्रभारी लोनी व मिशन शक्ति टीम के साथ रुपनगर के वृद्धाश्रम में खाद्य सामग्री एवं साड़ी वितरित