माँ काली के विकराल रौद्र रूप ने बांधा समां
आयुष मिश्र जिला संवाददाता प्रयागराज।

दारागंज की प्रसिद्ध प्राकट्य माँ काली का रौद्र रूप आज भी लगातार देखने को मिला। माँ के विकराल रूप और तांडव नृत्य को देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े। दारागंज रामलीला कमेटी के संरक्षक ओमप्रकाश चौधरी के आवास पर आज विशेष पूजन का आयोजन हुआ। भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी, लक्ष्मण ,भरत, शत्रुघ्न सहित राम भक्त हनुमान एवं माता सीता का विधि-विधान से पूजन किया गया।
इस अवसर पर पूर्व उपमहापौर व प्रदेश मंत्री भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश “श्रीमती अनामिका चौधरी निषाद” ने अभिषेक चौधरी एवं परिवार के अन्य लोगों के साथ आरती पूजन किया और सभी के कल्याण की कामना की।तत्पश्चात ओमप्रकाश चौधरी ने अपने आवास पर माँ काली की “गूगल धूप से पूजा कर” उन्हें प्रसन्न किया। इसके बाद माँ काली की आशीर्वाद शोभायात्रा प्रारंभ हुई जो मोरी, मीरा गली, जीटी रोड, निराला रोड, बक्सी तिनमुहानी होते हुए “नागवासुकि मंदिर पर समाप्त” हुई। मार्ग में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह माँ काली पर पुष्पों की वर्षा कर आरती किया और आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर अध्यक्ष राजेंद्र यादव उर्फ कुल्लू, लीला संयोजक सियाराम मिश्रा, महामंत्री जितेंद्र गौड़, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक निषाद पत्रकार व अरविंद पांडेय, विजय सोनकर, कोषाध्यक्ष मुन्ना आजाद,काली संयोजक राहुल यादव, पुजारी संजय पाठक, मेज़र सुनील निषाद, मंत्री विक्रम, रवि निषाद निषाद,बीना मिश्रा, विपिन तिवारी सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।











