प्रतापगढ़ जनगणना-2027 के प्रशिक्षण का निरीक्षण, प्रगणकों को दिए निर्देश
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़। आज दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को सेन्ट एन्थोनी इंटर कॉलेज में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को दिए जा रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रशिक्षण की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण गंभीरता और पूरी तत्परता से प्राप्त करने के निर्देश दिए, ताकि फील्ड में कार्य के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही स्वगणना और घर-घर जाकर जनसंख्या गणना के दौरान किए जाने वाले कार्यों के संबंध में जनगणना निदेशालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।
निर्देशित किया गया कि जनगणना-2027 की प्रक्रिया पूरी शुद्धता, पारदर्शिता एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जाए।











