प्रतापगढ़ ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच का निरीक्षण, पारदर्शिता बरतने के निर्देश

प्रतापगढ़ ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच का निरीक्षण, पारदर्शिता बरतने के निर्देश

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।  शुक्रवार, 30 अक्टूबर को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के क्रम में जिला निर्वाचन कार्यालय, पूरेकेशवराय स्थित एफएलसी (FLC) केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच (फर्स्ट लेवल चेकिंग) एवं निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि ईवीएम जांच प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित की जाए। निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों, दिशा-निर्देशों एवं प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत अनुपालन किया जाए।

अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया की प्रत्येक गतिविधि में निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं विश्वसनीय निर्वाचन व्यवस्था कायम रखी जा सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें