सील अस्पतालों के अवैध संचालन पर डिप्टी सीएम सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित

 

सील अस्पतालों के अवैध संचालन पर डिप्टी सीएम सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित

दैनिक चक्र न्यूज़

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सील किए जा चुके अस्पतालों को नए नामों से दोबारा संचालित करने और अवैध वसूली के मामले में प्रदेश सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। लखनऊ, कानपुर और उन्नाव में सामने आए इस कथित अवैध खेल से जुड़े वायरल वीडियो का उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने गंभीर संज्ञान लिया है।

उपमुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को निर्देश देते हुए स्वास्थ्य महानिदेशालय स्तर से तीन सदस्यीय विशेष जांच टीम गठित करने का आदेश दिया है। टीम को पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही दोषियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव भी प्रस्तुत करने को कहा गया है।

बृजेश पाठक ने स्पष्ट किया कि आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने और विभागीय छवि खराब करने वाली गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि सील अस्पतालों का नए नाम से अवैध संचालन करने वाले लोगों के साथ-साथ इस नेटवर्क में संलिप्त अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ भी कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

उपमुख्यमंत्री की इस कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। अब जांच रिपोर्ट और दोषियों पर होने वाली कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें