लालगंज बाजार में अचानक भरभराकर गिरी पुरानी छत, बड़ा हादसा टला
प्रतापगढ़। लालगंज-अझारा बाजार में सरस्वती पुस्तक मंदिर के बगल स्थित पुरानी छत अचानक भरभराकर गिर गई। छत गिरने से आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि घटना के समय कोई व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे जनहानि नहीं हुई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, छत काफी पुरानी और जर्जर अवस्था में थी। अचानक छत गिरने से मलबा आसपास फैल गया। लोगों का कहना है कि यदि घटना के समय वहां कोई मौजूद होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
स्थानीय लोगों ने जर्जर भवनों की समय रहते जांच और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी अनहोनी से बचा जा सके।











