7वें श्रृंग्वेरपुर महोत्सव एवं भव्य दीपोत्सव को लेकर जिला प्रशासन और जय श्रीराम सेवा समिति के पदाधिकारियों की हुई बैठक
रामसुरेशनिर्मल/ दैनिक चक्र संवाददाता प्रयागराज
श्रृंग्वेरपुरधाम,प्रयागराज प्रसिद्ध तीर्थस्थली एवं भगवान श्रीराम और निषादराज की ऐतिहासिक मित्रता की साक्षी पौराणिक नगरी श्रृंग्वेरपुरधाम में 7वें श्रृंग्वेरपुर महोत्सव को लेकर जिसमे 2 लाख 51 हजार दीपोत्सव होना है जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। यह महापर्व जय श्रीराम सेवा समिति श्रृंग्वेरपुर महोत्सव के तत्वावधान में 6,7 एवं 8 नवंबर को आयोजित होने वाले तीन दिवसीय महोत्सव को अयोध्या की तर्ज पर भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप देने की तैयारी की जा रही है। श्रृंग्वेरपुर महोत्सव का शुभारंभ 6 नवंबर को उत्तर प्रदेश के यशस्वी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए बुधवार को जिला प्रशासन के अधिकारियो एवं आयोजक जय श्रीराम सेवा समिति श्रृंग्वेरपुर महोत्सव के पदाधिकारियों के बीच श्रृंगवेरपुरधाम मे बैठक हुई। बैठक में डीडीओ गोपाल कुशवाहा तथा क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अपराजिता सिंह नें जय श्रीराम सेवा समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। आयोजक समिति के अध्यक्ष संजय तिवारी एवं संचालक – महामंत्री अरुण द्विवेदी नें तैयारियो को लेकर रूपरेखा तैयार की। जिला प्प्रशासन की टीम द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान महोत्सव की तैयारियों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई तथा विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

श्रृंग्वेरपुर महोत्सव के प्रथम दिवस 6 नवंबर को श्रृंग्वेरपुरधाम के पवित्र श्रीराम घाट पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। 7,8 एवं नौ नवंबर को आयोजित होने वाले भव्य दीपोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियो के लिए अंतिम रूप दिया जा रहा है । इस बार 2 लाख 51 हजार दीपों से श्रृंग्वेरपुरधाम को रोशन करने की तैयारी है। दीपों की रोशनी से पूरा श्रृंगवेरपुरधाम तीर्थक्षेत्र जगमगाएगा और श्रद्धालुओं को भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण देखने को मिलेगा।
बैठक में महोत्सव के नोडल अधिकारी डीडीओ गोपाल कुशवाहा ने श्रृंग्वेरपुर ब्लॉक, कौड़िहार ब्लॉक, सोरांव ब्लॉक सहित आसपास की ग्राम पंचायतों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि दीपोत्सव को सफल बनाने के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई है। ग्राम पंचायत स्तर पर सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए घाटों, एवं संपर्क मार्गों,पार्कों तथा महोत्सव स्थल की विशेष साफ-सफाई कराये जाने की बात कही गई है।बैठक में आयोजक जय श्रीराम सेवा समिति श्रृंग्वेरपुर महोत्सव के अध्यक्ष संजय तिवारी एवं संचालक महामंत्री अरुण द्विवेदी ने महोत्सव को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए अपनी विस्तृत कार्ययोजना और तैयारियों की जानकारी अधिकारियों के समक्ष रखी। उन्होंने बताया कि जय श्रीराम सेवा समिति श्रृंग्वेरपुर महोत्सव की ओर से तीन दिवसीय आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। समिति का उद्देश्य श्रृंग्वेरपुरधाम की धार्मिक, पौराणिक एवं सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना और भगवान श्रीराम एवं निषादराज की ऐतिहासिक मित्रता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।अध्यक्ष संजय तिवारी एवं संचालक महामंत्री अरुण द्विवेदी ने प्रशासन और संबंधित विभागों के सहयोग से महोत्सव को यादगार बनाने की प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर जय श्रीराम सेवा समिति के अध्यक्ष संजय तिवारी, संचालक -महामंत्री अरुण द्विवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप केशरवानी, उपाध्यक्ष श्याम उपाध्याय, कोषाध्यक्ष संजीव मिश्र समेत अन्य लोग उपस्थित रहें।











