प्रतापगढ़: राजा भैया ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को दिया श्रीराम कथा का निमंत्रण, 17 नवंबर से बेंती में सजेगा भव्य धार्मिक दरबार

 प्रतापगढ़: राजा भैया ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को दिया श्रीराम कथा का निमंत्रण, 17 नवंबर से बेंती में सजेगा भव्य धार्मिक दरबार

संवाददाता: अखिल तिवारी | कुंडा, प्रतापगढ़।

लखनऊ। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की।

इस दौरान राजा भैया ने उपमुख्यमंत्री को कुंडा के बेंती में आयोजित होने जा रही भव्य एवं दिव्य श्रीराम कथा का आमंत्रण पत्र सौंपकर कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

17 से 20 नवंबर तक होगा भव्य आयोजन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेंती स्थित परेड ग्राउंड में 17 नवंबर से 20 नवंबर 2026 तक चार दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा का वाचन बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के श्रीमुख से होगा।

दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान

आयोजन को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। आयोजकों के अनुमान के अनुसार, इस धार्मिक आयोजन में दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं एवं विशिष्ट अतिथियों के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशाल पंडाल, भजन-कीर्तन और अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

चार दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में प्रभु श्रीराम के जीवन चरित्र, मर्यादा और सनातन संस्कृति से जुड़े प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा।

अब क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं की निगाहें 17 नवंबर से शुरू होने वाले इस भव्य धार्मिक आयोजन पर टिकी हुई हैं।

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें