पानीपत की मंडियों में 2.21 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की आवक, समालखा मंडी सबसे आगे

पानीपत की मंडियों में 2.21 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की आवक, समालखा मंडी सबसे आगे

3 नवंबर तक मिलर्स, डीलरों और सरकारी एजेंसियों ने मिलकर की धान की खरीद, उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने दी जानकारी

पानीपत, हरियाणा। जिले की विभिन्न अनाज मंडियों में धान की आवक और खरीद का सिलसिला जारी है। 3 नवंबर तक पानीपत जिले की मंडियों में कुल 2,21,748 मीट्रिक टन धान की आवक दर्ज की गई है। इनमें पीआर, 1509, बासमती/1121, सरबती और मुच्छल किस्म का धान शामिल है। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने मंडियों में धान की आवक और खरीद से संबंधित आंकड़े साझा करते हुए यह जानकारी दी।

उपायुक्त के अनुसार, जिले में सर्वाधिक आवक समालखा मंडी में दर्ज की गई, जहां 1,14,056 मीट्रिक टन धान पहुंचा। इसके अलावा पानीपत मंडी में 35,355 मीट्रिक टन, मडलौडा में 32,403 मीट्रिक टन, इसराना में 19,250 मीट्रिक टन, बाबरपुर में 11,610 मीट्रिक टन और बापौली मंडी में 9,075 मीट्रिक टन धान की आवक हुई। वहीं सनौली मंडी में धान की आवक दर्ज नहीं की गई।

धान की किस्मों की बात करें तो जिले में 20,700 मीट्रिक टन पीआर, 1,58,523 मीट्रिक टन 1509 किस्म, 30,219 मीट्रिक टन बासमती/1121, 19.5 मीट्रिक टन सरबती और 12,287 मीट्रिक टन मुच्छल धान की आवक हुई।

खरीद के आंकड़ों के अनुसार, जिले की मंडियों में मिलर्स और डीलरों द्वारा 2,00,132 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। वहीं हैफेड ने 5,185.7 मीट्रिक टन तथा हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन (HWC) ने 10,950.5 मीट्रिक टन धान खरीदा।

मंडीवार खरीद की बात करें तो बाबरपुर में 9,785 मीट्रिक टन, बापौली में 9,068.8 मीट्रिक टन, इसराना में 17,522 मीट्रिक टन, मडलौडा में 31,109 मीट्रिक टन, पानीपत में 34,739 मीट्रिक टन और समालखा में 1,14,045 मीट्रिक टन धान की खरीद दर्ज की गई। सनौली मंडी में खरीद भी शून्य रही।

उपायुक्त ने मंडियों में धान की आवक और खरीद से जुड़े आंकड़ों की जानकारी देते हुए बताया कि खरीद प्रक्रिया विभिन्न एजेंसियों और मिलर्स के माध्यम से संचालित की जा रही है।

जिला क्राइम रिपोर्टर: सागर गोयल दैनिक चक्र | पानीपत, हरियाणा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें