प्रतापगढ़ नौकरी दिलाने के नाम पर ₹50 हजार की ठगी, ₹60 हजार का कराया फाइनेंस
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़ के थाना आसपुर देवसरा पुलिस ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी और धोखाधड़ी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
पीड़ित से नौकरी दिलाने के नाम पर ₹50,000 की ठगी की गई।
इसके अलावा धोखाधड़ी कर ₹60,000 का फाइनेंस भी कराया गया।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एसी, इन्वर्टर और बैटरी बरामद की।
थाना आसपुर देवसरा पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।











