प्रतापगढ़ में व्यापारी से 401 गत्ता रस्क की धोखाधड़ी, उदयपुर पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

प्रतापगढ़ में व्यापारी से 401 गत्ता रस्क की धोखाधड़ी, उदयपुर पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़ में धोखाधड़ी कर व्यापारी से खाद्य सामग्री हासिल करने का मामला सामने आया है। फाफामऊ (प्रयागराज) के एक व्यापारी को निशाना बनाकर रस्क और अन्य खाद्य सामग्री की ठगी करने के आरोप में थाना उदयपुर पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 401 गत्ता रस्क और दो बोरी अन्य खाद्य सामग्री बरामद की गई है। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई बोलेरो पिकअप को भी पुलिस ने सीज कर दिया है।

इस मामले में उदयपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें