महिला से दुष्कर्म के आरोप में फरार सपा नेता पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित

महिला से दुष्कर्म के आरोप में फरार सपा नेता पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित

संवाददाता अखिल तिवारी प्रतापगढ़। महिला से दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे समाजवादी पार्टी के अनुसूचित जाति (SC-ST) प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अजय उर्फ गुड्डन राज सरोज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

बताया जा रहा है कि कुंडा कोतवाली में महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, इस मामले में इनाम घोषित होने के बाद जिले के राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

अब देखना यह होगा कि पुलिस फरार आरोपी को कब तक गिरफ्तार कर पाती है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें