रायबरेली में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध कच्ची शराब और महुआ लहन बरामद

रायबरेली में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध कच्ची शराब और महुआ लहन बरामद

संवाददाता धीरेंद्र कुमार रायबरेली – आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग की एक टीम द्वारा सलोन तहसील क्षेत्र में छापेमारी की एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4, अमित कुमार श्रीवास्तव ने अपनी हमराह टीम के साथ सलोन तहसील के थाना नसीराबाद अंतर्गत आने वाले ग्राम राजापुर गड़ा और परैया नमकसार में दबिश दी। इस दौरान टीम ने अवैध कच्ची शराब बनाने वाले संदिग्ध ठिकानों और अड्डों की सघन तलाशी ली। कार्रवाई के दौरान मौके से कुल 10 लीटर अवैध कच्ची शराब और लगभग 50 किलोग्राम महुआ लहन बरामद किया गया।

विभाग की इस त्वरित कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने मौके पर ही बरामद महुआ लहन को नष्ट कर दिया, ताकि उसका उपयोग दोबारा अवैध शराब बनाने में न किया जा सके।

इस पूरे मामले में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कुल दो नए अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। आबकारी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध मदिरा के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए इस प्रकार के छापेमारी अभियान भविष्य में भी लगातार और सख्ती के साथ जारी रहेंगे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें