जेठवारा में दबंगों के हौसले बुलंद,स्कूली छात्र को रोककर पीटा, दरवाजे तक पहुंचकर दी धमकी, वीडियो वायरल।
संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ के जेठवारा थाना क्षेत्र में दबंगों ने कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दी है। परीक्षा देने जा रहे एक छात्र को बेरहमी से पीटने और उसका वीडियो बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित और उसका परिवार दहशत में है।
पूरा मामला:
पीड़ित मो० शाहिल पुत्र मो० गुल्फाम निवासी सराय नाहर राय, थाना जेठवारा, 1 नवंबर 2026 को दोपहर 12:30 बजे तारापुर स्थित अपने स्कूल परीक्षा देने जा रहा था। आरोप है कि लक्ष्मीगंज बाजार के पास सामूद पुत्र जाबिर और अनस निवासी गोसांईपुर ने उसे रोकने की कोशिश की। परीक्षा में देरी होने के कारण शाहिल बिना रुके स्कूल चला गया।
इसी रंजिश में 2 नवंबर को आरोपियों ने शाहिल को फिर घेरा और गाली-गलौज करते हुए डंडे और बेल्ट से बेरहमी से पिटाई की। आरोप है कि उनके साथी जारिब ने पूरी घटना का वीडियो भी बनाया।
पीड़ित के अनुसार 4 नवंबर शाम 4:30 बजे वह दावत में जा रहा था, तब ऊदापुर की तरफ रास्ते में फिर रोककर गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई। पीड़ित किसी तरह जान बचाकर घर भागा तो आरोपी पीछा करते हुए उसके दरवाजे तक पहुंच गए और जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस से गुहार:
पीड़ित ने थाना जेठवारा प्रभारी निरीक्षक को लिखित तहरीर देकर वीडियो साक्ष्य के आधार पर सामूद, अनस, जारिब व अन्य अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस घटना ने पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं अब देखना है जेठवारा पुलिस कितनी जल्दी कार्यवाही करती है।











