अमित शाह के करनाल दौरे से पहले पानीपत में तीन प्रमुख नेता नजरबंद, पुलिस ने घरों में रहने के दिए निर्देश

अमित शाह के करनाल दौरे से पहले पानीपत में तीन प्रमुख नेता नजरबंद, पुलिस ने घरों में रहने के दिए निर्देश

जिला क्राइम रिपोर्टर: सागर गोयल पानीपत, हरियाणा।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के करनाल दौरे से पहले पानीपत में पुलिस प्रशासन की कार्रवाई सामने आई है। यूजीसी कानून वापस लेने की मांग को लेकर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले जिला ब्राह्मण सभा के पूर्व प्रधान राम रतन शर्मा, सर्वजातीय पंचायत के अध्यक्ष सतपाल राणा और राजपूत सभा के यशपाल राणा को पुलिस ने नजरबंद कर दिया।

जानकारी के अनुसार, बुधवार देर शाम स्थानीय पुलिस तीनों नेताओं के घर पहुंची और उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने के निर्देश दिए। इसके बाद तीनों नेता अपने-अपने घरों तक सीमित हो गए।

बताया जा रहा है कि तीनों नेताओं ने प्रदेशभर में यूजीसी कानून को वापस लेने की मांग को लेकर निकाली गई पदयात्रा में प्रमुख भूमिका निभाई थी। इस दौरान उन्होंने कानून के विरोध में आवाज उठाते हुए इसे वापस लेने की मांग की थी।

गौरतलब है कि गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का करनाल में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल होने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। ऐसे में उनके दौरे से ठीक पहले आंदोलन से जुड़े तीन प्रमुख नेताओं को नजरबंद किए जाने की कार्रवाई को राजनीतिक और सामाजिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के सामाजिक और राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, तीनों नेताओं को नजरबंद करने के आधिकारिक कारण और कार्रवाई की अवधि को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें