ड्यूटी से लौट रहे PRD जवान को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में आगरा रेफर
जिला संवादाता काव्यांश रावत एटा। ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहे PRD जवान को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक समेत जवान सड़क पर गिर पड़े और ट्रैक्टर के नीचे दबकर घायल हो गए।
घायल जवान की पहचान 42 वर्षीय ज्ञादीन के रूप में हुई है। वह हाथी गेट पर ड्यूटी समाप्त कर बाइक से घर लौट रहे थे। हादसा थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के सकीट रोड स्थित गांव चिलासनी के समीप हुआ।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। घायल PRD जवान को तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज एटा की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उपचार किया। हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए आगरा हायर सेंटर रेफर कर दिया।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर और बाइक को हटवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।











