प्रतापगढ़ प्रेम कुमार त्रिपाठी को मिलेगा शब्द साधक सम्मान 2026, प्रतापगढ़ का बढ़ाया गौरव
कहानी संग्रह ‘सबक’ सहित साहित्यिक योगदान के लिए होंगे सम्मानित, 29 नवंबर को सीतापुर में आयोजित होगा समारोह
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़। जनपद के वरिष्ठ कहानीकार एवं साहित्यकार प्रेम कुमार त्रिपाठी ‘प्रेम’ को साहित्य के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘शब्द साधक सम्मान 2026’ से सम्मानित किया जाएगा। काव्यकला सेवा संस्थान (पंजी.), मोहरनिया, सीतापुर (उत्तर प्रदेश) द्वारा आयोजित वार्षिकोत्सव के षष्ठम संस्करण में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। संस्थान के अध्यक्ष अवनीश त्रिवेदी ‘अभय’ ने सम्मान की घोषणा करते हुए बताया कि प्रविष्टियों के निष्पक्ष एवं सम्यक मूल्यांकन के पश्चात प्रेम कुमार त्रिपाठी का चयन किया गया है।
यह वार्षिकोत्सव 29 नवंबर 2026, रविवार को प्रातः 10 बजे से ब्लिस इंटरनेशनल स्कूल, मेनिया, सीतापुर में आयोजित होगा। इस वर्ष का वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह कीर्तिशेष स्वर्गीय श्री अश्वनी कुमार त्रिवेदी की पावन स्मृतियों को समर्पित रहेगा।
प्रेम कुमार त्रिपाठी ‘प्रेम’ प्रतापगढ़ के साहित्यिक जगत का जाना-पहचाना नाम हैं। उनकी अब तक सात कहानी संग्रह एवं एक लघुकथा संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। उनके चर्चित कहानी संग्रहों में ‘सबक’ भी शामिल है। उनका नया दीर्घ कथा संग्रह ‘ काठ का बक्सा’ प्रकाशनाधीन है और शीघ्र ही पाठकों के बीच आने वाला है। इन दिनों वह ‘प्रतापगढ़ में प्रेमचंद : एक अवलोकन’ नामक महत्वपूर्ण शोध ग्रंथ के लेखन में जुटे हैं।
अभी हाल ही में आपके ‘नीलकमल खिल गया’ नामक कहानी संग्रह विमोचन सई नदी के तट पर स्थित श्री सच्चा बाबा आश्रम पर हिन्दी साहित्य सम्मेलन प्रतापगढ़ द्वारा भव्यता से किया गया जिसमें जनपद के साहित्यकार लेखक गजलकार कवियों ने अपनी रचनाओं से आपकी कहानी संग्रह को अपनी शुभकामनाएं दी थी।प्रेम कुमार त्रिपाठी को ‘शब्द साधक सम्मान 2026’ के लिए चयनित किए जाने पर प्रतापगढ़ के साहित्यकारों, साहित्य प्रेमियों एवं प्रबुद्धजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं
ये भी पढ़े ड्यूटी से लौट रहे PRD जवान को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में आगरा रेफर











